हल्द्वानी :सेना के जवान का रह गया सपना अधूरा बहन कि नहीं उठा पाया डोली, बहन और अपनी शादी से पहले हो गई दुखद घटना

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से यह दुखद खबर सामने आ रही है कि यहां अपनी और अपने बहन की शादी के लिए घर आए सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मनाई जाने वाली खुशियां मातम में बदल गई।
जानकारी के मुताबिक रामनगर के गांव खुशहालपुर बुक्सा छोई निवासी सेना में लांस नायक 28 वर्षीय आनंद सिंह डेढ़ सप्ताह पहले छुट्टी पर घर आए, एक महीने बाद उनकी शादी थी बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को वह किसी काम के लिए रामनगर गए थे, जहां वापसी के दौरान रास्ते में अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में आनंद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें आर्मी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया । लेकिन रविवार की रात इलाज के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई इस घटना के बाद से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक आनंद से पहले 16 मई को उसकी बहन की शादी होनी थी और इसके बाद आनंद की बारात अगले दिन जानी थी घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी लेकिन शादी की यह सारी खुशियां मातम में बदल गई घर में चार भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर का था परिजनों के मुताबिक आज सम्मान आनंद को अंतिम विदाई दी जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार