हल्द्वानी:गीदड़ का आतंक कई लोगों को किया घायल मौके पर वन विभाग की टीम

हल्द्वानी: बिन्दुखत्ता गांव में गीदड़ के आतंक के चलते लोग दहशत में हैं. गीदड़ ने करीब एक दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया है दो लोगों को गंभीर रूप से घायल किया है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि रविवार शाम गीदड़ जंगल से निकलकर गांव में पहुंचा जहां करीब एक अधिक लोगों पर हमला बोल दिया जहां एक महिला और एक पुरुष को गंभीर रूप से काट कर घायल कर दिया है

जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों का कहना है कि अक्सर जंगली जानवर गांव में आकर लोगों पर हमला करते हैं बताया जा रहा है कि डॉली रेंज के जंगल से गीदड़ निकलकर आबादी में पहुंच घर के बाहर बैठे लोगों को पर हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों ने देर रात गीदड़ की हमले की सूचना वन विभाग को दी जहां मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गीदड़ की तलाश में जुटी रही .
वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी का कहना है कि गीदड़ के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच लोगों से जानकारी जुटाई गई जिसके बाद वन विभाग की टीम गीदड़ को पकड़ने में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गीदड़ ने हमला किया है उनका डाटा इकट्ठा किया जा रहा है. गंभीर घायलों को वन अधिनियम के तहत मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी.
वन विभाग की टीम गीदड़ को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
