हल्द्वानी : तराई पूर्वी वन प्रभाग 24 अतिक्रमणकारियों पर चलाएगा बुलडोजर नोटिस किया जारी

हल्द्वानी: तराई पूर्वी के वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा वन विभाग व्यापक पैमाने पर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्य योजना तैयार किया है जहाँ अवैध अतिक्रमणकारी चिन्हित करने शुरू कर दिया है ।
प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पहले चरण में रांसाली रेंज के अंतर्गत 24 बड़े अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा जिसके साथ ही गौला रेंज और डॉली रेंज में भी हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी इसके अलावा वन विभाग के क्षेत्र में होटल और रिजॉर्ट्स या अन्य कमर्शल गतिविधियां भी पाई गई तो उनके खिलाफ भी वन विभाग सख्त एक्शन लेने के मूड में है।
डीएफओ संदीप कुमार के अनुसार अवैध कब्जों के खिलाफ अब वन विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू करेगा पहले चरण में शुक्रवार से अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू होने जा रहा है। गौरतलब है कि लंबे समय से तराई पूर्वी वन प्रभाग के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी कई स्थानों पर लंबे समय से अवैध अतिक्रमणकारी बसे हुए हैं तो कई जगहों पर हाल के सालों में ही कब्जे किए गए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO