हल्द्वानी : पुलिसकर्मी जेबकतरे का जेब काटते पहले वीडियो बनाया फिर किया गिरफ्तार( देखें जेब काटते वीडियो)

ख़बर शेयर करें

त्योहारी सीजन में जेब कतरी सक्रिय हो गए हैं । रक्षाबंधन के मौके पर जहां रोडवेज बसों में आने जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है ऐसे में जेब कतरे भी सक्रिय हो गए हैं।

ऐसे में एक जेबकतरा जेब काटते हुए बस में सफर करते हुए देहरादून से हल्द्वानी पहुंच गया जहां हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर जेब काटना शुरू कर दिया बस अड्डे पर पीलीभीत जा रहे श्रमिक की जेब काटते समय पुलिस कांस्टेबल ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार करके हवालात कर थाने ले आया जहां पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए जेब कतरे को जेल भेजा है ।


मंडी चौकी में तैनात कांस्टेबल मोहम्मद इसरार बस स्टेशन पर किसी काम से पहुंचे। यात्रियों की जेब काटने की जुगत में लगे पॉकेटमार को वह पहली नजर में ही पहचान गए। ऐसे में उन्होंने जेब से मोबाइल फोन निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपित युवक ने जब एक यात्री की जेब से पर्स निकाल लिया तो उसे लोगों की मदद से मौके पर ही पकड़ा गया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें