हल्द्वानी- लोकसभा चुनाव ड्यूटी में अधिग्रहण वाहन नहीं भेजने वाले मालिकों को चेतावनी, परमिट होंगे निरस्त, मुकदमा होगा दर्ज:RTO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: लोक सभा निर्वाचन संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग अलग अलग बनायी गई टीमों के माध्यम से वाहनों का अधिग्रहण कर निर्वाचन ड्यूटी में भेजा जा रहा है. लेकिन परिवहन विभाग द्वारा कुछ गाड़ियों के अधिग्रहण किए जाने के बाद भी गाड़ी मालिक अपने वाहनों को निर्वाचन ड्यूटी में नहीं भेज रहे हैं ऐसे में परिवहन विभाग अब इन गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी जारी किया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad


संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर निर्वाचन ड्यूटी के लिए छोटी बड़ी गाड़ियों का अधिग्रहण किया गया है. किंतु कुछ वाहन स्वामियों द्वारा अपना वाहन निर्वाचन ड्यूटी में आदेश के बाद भी नहीं भेजा गया है .
उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए सभी गाड़ी मालिकों और चालकों को निर्देशित किया है कि सोमवार 11:00 बजे तक अपने वाहनों को चालू हालत में समस्त डॉक्यूमेंट के साथ उपस्थित दर्ज कराये. ऐसा नहीं करने की स्थिति में इन सभी वाहनो को वाहन सॉफ्टवेर में ब्लैकलिस्ट की प्रक्रिया कल पूर्ण की जाएगी जिससे कि भविष्य में उक्त वाहन से किसी भी प्रकार की कोई कार्य नहीं किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर


निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए वाहन समय अवधि तक अगर कोई भी वाहन मालिक या चालक नहीं लेकर आता है तो ब्लैकलिस्टेड के साथ-साथ उसकी परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रारंभ कर दो जाएगी.
साथी ही सभी वाहन स्वामियों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवायी जायेगी जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी.
संभागीय परिवहन अधिकारी/ नोडल परिवहन निर्वाचन संदीप सैनी ने बताया कि नैनीताल जनपद में लोकसभा निर्वाचन कार्य के लिए 526 बसें, 715 छोटी बड़ी टैक्सी मैक्सी वाहन, 90 भार वाहन के साथ 50 सरकारी गाड़ियों का अधिग्रहण की कार्रवाई की गई है.
इसके अलावा डिमांड के अनुसार और वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण


उन्होंने बताया कि 425 वाहन अभी तक अधिग्रहण किए चुके हैं जिसमे करीब 300 वाहनों को निर्वाचन ड्यूटी में लगा दिया गया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें