हल्द्वानी:दूध उत्पादन क्षेत्र में नैनीताल दूध उत्पादन सहकारी संघ प्रदेश में प्रथम स्थान किया हासिल मंत्री ने किया सम्मानित

लालकुआं: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ दूध उत्पादन के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा पूरे प्रदेश में उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा सम्मानित किया गया । उक्त सम्मान पर नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष व प्रबन्ध कमेटी सदस्यो सहित समस्त कर्मचारी अधिकारियो द्वारा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया गया ।

उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिह बोरा द्वारा बताया गया कि दिनांक 21 जुलाई को शाक्तिफार्म (बसगर) में एक कार्यक्रम के दौरान दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा विभिन्न विभागो के साथ ही डेरी कार्यक्रमो में प्रदेश के दुग्ध संघों को भी सम्मानित किया गया। जिस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह को प्रमाण पत्र सहित ट्राफी प्रदान कर सम्मानित करते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष व सामान्य प्रबन्धक द्वारा नैनीताल जनपद में दुग्ध विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई ।
श्री बोरा ने बताया कि उक्त सम्मान से नैनीताल दुग्ध संघ के कर्मचारियो अधिकारियो में एक नई स्फूर्ति प्राप्त हुई है जिस हेतु समस्त आंचल परिवार द्वारा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया गया । इसके साथ ही दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दुग्ध संघ उधम सिंह नगर व दुग्ध संघ चंपावत को भी सम्मानित किया गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO