हल्द्वानी:पहले दो बच्चों के बाप ने प्रेम जाल में फंसाया, रेप केस में पीड़िता को ही धमकाने लगी महिला दरोगा

एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के एक मामले की जांच कर रही महिला दरोगा पर ही पीड़िता को धमकाने और आरोपी को लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की विभागीय जांच में लापरवाही और एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने संबंधित महिला दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामला नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र का है।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निलंबन की कार्रवाई की है बताया कि वर्ष 2025 में एक महिला ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भगवत सरन नाम के व्यक्ति ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के शादी की बात करने पर आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग की ओर से आंतरिक जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया विवेचना में गंभीर लापरवाही सामने आई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे