हल्द्वानी :पतंग की डोर हाईटेंशन तार की चपेट में आई इलाज के दौरान बच्चे की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :खटीमा में पतंग के हाईटेंशन तार के चपेट में आने से करंट से झुलसे बालक की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि खटीमा के पकड़िया निवासी रूप नारायण का 11 साल का बेटा शिवा परिवार को घर के पास में ही स्थित ग्राउंड में पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय उसकी डोर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई जिसकी वजह से वह उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया ।

Ad

घटना के समय पीड़ित के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे सूचना के बाद पहुंचे परिवार वालों ने आनन-फानन में बालक को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। हल्द्वानी मेडिकल चौकी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें