हल्द्वानी: एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी पारंपरिक कुमाऊनी परिधानों के साथ किया वृक्षारोपण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:हरेला पर्व के अवसर पर प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की अध्यक्षता में
कालीचौड़ मंदिर काठगोदाम के पास पुलिस द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र पिंचा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी लालकुआं, शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, मनोज रतूड़ी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, विमल मिश्र थानाध्यक्ष काठगोदाम सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के लगभग 250 से अधिक पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा कहा गया कि बदलते जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत हम सभी को बृहद रूप में वृक्षारोपण करने के साथ-साथ रोपित पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प भी लेना चाहिए।
इसके अतिरिक्त रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल प्रांगण में डॉ0 श्रीमती अलकनंदा अशोक अध्यक्षा (उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी) के तत्वाधान में उत्तराखंड के लोक त्यौहार हरेला पर्व के अवसर पर संदीप नेगी क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल, भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी भवाली, महेश चंद्रा प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल सहित अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक परिधानों के साथ वृक्षारोपण कर अपनी लोक संस्कृति संजोए रखने एवं बदलते जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत धरा को हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जनपद के समस्त थाना/चौकी परिसर में संबंधित पुलिस कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
जनपद नैनीताल पुलिस का बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम विगत 5 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होकर आज दिनांक 16 जुलाई 2021 हरेला पर्व पर संपन्न हुआ। जिस दौरान जनपद नैनीताल स्तर पर पुलिस कर्मियों द्वारा लगभग 7000 से अधिक पौधों को रोपित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें