हल्द्वानी:जहर पीकर दो महिलाओं ने लगाया मौत को गले
हल्द्वानी :अलग-अलग दो मामलों में दो महिलाओं ने जहर पीकर जीवन लीला समाप्त कर दी। हल्द्वानी मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक जहर खाने वाली दोनों महिलाओं का इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हुई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक गौलापार बागजाला निवासी 28 वर्षीय आरती सिंह (28) ने बीती गुरुवार रात अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला नैनीताल जिले के धारी का जहां 40 वर्षीय देवकी देवी ने भी घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे एसटीएच के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह बिष्ट ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत