हल्द्वानी :भाजपा के पूर्व नगर मंत्री समेत कई कार्यकर्ताओं ने सुमित हृदेश पर आस्था जताते हुए कांग्रेस का दामन थामा
हल्द्वानी :कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के समर्थन रामलीला मैदान, सुभाषनगर में आयोजित जनसभा मे रामलीला कमेटी सुभाषनगर के पूर्व अध्यक्ष सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता मधुकर बनोला, पूर्व नगर मंत्री भाजपा प्रमोद पिमोली, कमलेश बडोला, पूरन मेहरा, नानी चौहान, भुवनेश कुमार ने अपने साथियों संग कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और हल्द्वानी के विकास की प्रतीक स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को सुभाषनगर क्षेत्र से भारी मतों से जीताकर भेजने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में सुमित हृदयेश ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र उनका पड़ोस है और स्व. माता जी ने हमेशा अपने पड़ोस और पड़ोसियों का ख्याल रखा है। जिसका जीत जागता प्रमाण है प्रसिद्ध ठंडी सड़क रोड।
पानी की समस्या से परेशान सुभाषनगर क्षेत्र को ट्यूबेल सहित ओवरहैड टैंक देकर उस समस्या को भी माता जी ने दूर किया। मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र को स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी ने सारी सुविधाओ से सम्पन्न बनाया और अब आगे अपने पड़ोस का ख्याल रखना मेरी प्राथमिकता में रहेगा।
जनसभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की। इस दौरान विक्की त्रिपाठी, मनीष मटियानी, शांति दौसाद, पुष्पा कुँवर, पलक दानु, दीप पाठक, हरीश परगाई, सतनाम सिंह, हर्षित जोशी, कैलाश कुँवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत