हल्द्वानी- सड़क को बनाया धान का खेत सड़क पर कर दी धान रोपाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: प्रदेश की सड़कों की बदहाल स्थिति किसी से छुपी नहीं है बरसात में सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। हल्द्वानी से महज 4 किलोमीटर दूर गौलापार के ग्रामीणों ने बदहाल सड़क के विरोध में सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। गौलापार के ग्रामीणों ने चोरगलिया मार्ग की खस्ताहाल हो चुकी व्यवस्था के खिलाफ आज जमकर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर धान की रोपाई करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि सड़क पर खेत हैं और खेत में पानी भरा हुआ है गड्ढों के चलते आए दिन सड़क हादसा हो रहे हैं जिसके चलते कई लोगों की अपनी जान भी गंवानी पड़ी है लेकिन प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि सुध नहीं ले रहे हैं ऐसे में मजबूरन बीच सड़क में धान की रोपाई कर विरोध जताना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad


ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है उसके बाद भी सड़कों की हालत बद से बदतर हो रही है ऐसे में जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, इस मौके पर नीरज रैक्वाल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रलाद बोहरा अर्जुन बिष्ट हरेंद्र क्वीरा बलवंत सिंह बोहरा

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


मगल सिंह धामी हरिश बोरा ललित सिंह मटियाली गोपाल राम कृष्णा सिंह खनवाल सुरज आर्या सुन्दर सिंह विष्ट प्रदीप मेहरा राजेंद्र टम्टा उर्बादत्त जोशी आदी लोग मौजूद रहे

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें