हाइवे पर चलती मर्सिडीज कार में लगी भीषण आग,यात्रियों ने कूदकर बचाई जान-देखे-VIDEO
एक मर्सिडीज-बेंज कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। घटना यूपी के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 स्थित गांव सबली अंडरपास के ऊपर हाईवे का है.सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकमकर्मियों ने बमश्किल आग पर काबू पाया।
बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी मक्खन सिंह और उनके साथी के साथ मुरादाबाद फार्म हाउस जा रहे थे। सबली कट के पास पहुंचते ही कार में अचानक आग लग गई। दोनों यात्रियों ने तुरंत कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
फायर सेफ्टी ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन