हल्द्वानी: महिला होमगार्ड की बहादुरी टप्पेबाज के पीछे दौड़ तीन मंजिल से किया गिरफ्तार (जानिए कौन है महिला होमगार्ड के जवान)
हल्द्वानी में टप्पे बाजी चोरी की लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही है। रविवार को बाजार में खरीदारी को पहुंची एक महिला की पर्स को टप्पेबाज छीन कर भाग खड़ा हुआ फिर क्या महिला होमगार्ड ने अपना फर्ज निभाते हुए टप्पेबाज के पीछे दौड़ तीन मंजिल से उसको पकड़ कर थाने ले गई। ऐसे में महिला होमगार्ड की सराहना की जा रही है। पकड़ा गया टप्पेबाज किच्छा का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला होमगार्ड पुष्पा देवी दोपहर कालाढूंगी चौराहे पर खड़ी अपनी ड्यूटी निभा रही थी इसी बीच ऋतु खत्री खोलिया निवासी बिठौरिया नंबर एक ऑटो से उत्तर बाजार में जाने लगी इस दौरान पर् एक युवक उनका पर्स छीन कर भाग खड़ा हुआ जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर महिला होमगार्ड के जवान उसके पीछे दौड़ लगा दी जहां कुछ दूरी पर आरोपी छत के ऊपर चढ़ गया जिसके बाद तीन मंजिल से महिला होमगार्ड ने उसको पकड़ लिया जिसके बाद महिला होमगार्ड टप्पेबाज को थाने ले गई। उप निरीक्षक मंगल सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत