हल्द्वानी: शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना इस जिले के कल स्कूल, आंगनवाड़ी रहेंगे बंद

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 जुलाई को जनपद नैनीताल में कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं,
साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है. तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी नैनीताल ने 6 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किया है.
जिलाधिकारी ने कहा है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी/एलर्ट को देखते हुए दिनांक 5 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे