हल्द्वानी:बनभूलपुरा से लापता दोनों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद चार लोग गिरफ्तार चौकाने वाला मामला आया सामने.देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: बनभूलपुरा से लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने आखिरकार छह दिन बाद सुराग लगाते हुए बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों नाबालिक लड़कियों को मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद किया है.एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है.

Ad


पूरे मामले में पुलिस ने आमिल पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर उ०प्र, निशा उर्फ नूरीन पत्नि उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश और अब्दुल समी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी 17 थाना बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


पूरे मामले में पुलिस ने लड़कियों को हल्द्वानी से भागने वाले एक किशोर को हिरासत में लिया है जहां उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है. एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया किशोर द्वारा लड़कियों को ले जाने के बाद उनको आगे भागने में चारों लोगों ने मदद की है और इन चारों लोगों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की है जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


छह दिन पहले बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से कक्षा नौ और 11वीं में पढ़ने वाली दो 13 और 16 वर्ष की छात्राएं अचानक लापता हो गईं.आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले समुदाय विशेष का एक 16 वर्षीय किशोर दोनों को भगाकर ले गया है इस प्रकरण में लड़कियों को बरामद करने के लिए पुलिस के ऊपर बड़ा दबाव था पुलिस की कई टीमें लड़कियों को बरामद करने के लिए लगी हुई थी.
लड़कियों के बरामदगी के लिए रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने हल्द्वानी में एसएसपी कार्यालय के बाहर 5 घंटे तक धरना प्रदर्शन और हंगामा भी किया था जहां पुलिस ने लड़कियों को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया था इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद किया है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें