हल्द्वानी:कालाढूंगी में टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा कई यात्री गंभीरघायल

हल्द्वानी: कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर रविवार को दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. टेंपो ट्रैवलर में दिल्ली के 16 पर्यटक सवार थे. गंभीर रूप से घायल पर्यटकों का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एबी वाजपेई ने निजी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और अस्पताल प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर सभी घायल पर्यटकों के उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम को नैनीताल कालाढूंगी रोड प्रिया बैंड के पास कालाढूंगी से लगभग चार किलोमीटर पहले एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें लगभग 19 लोग सवार थे जिसमें से 9 लोगों को चोटें आई हैं इसमें तीन लोग को की हालत गंभीर बनी हुई है हैं सभी का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है घायलों को 108 द्वारा यहां पहुंचाया गया है सभी लोग करोलबाग और मोती नगर दिल्ली के रहने वाले हैं ये लोग शुक्रवार के दिन पंगूठ नैनीताल गए थे और आज वापसी के समय दुर्घटना हुई है,
उनके द्वारा बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर चालक की गति तेज होने और सामने से दूसरा वहान आने पर ब्रेक लाने लिए जाने के कारण टेंपो ट्रेवलर पलट गया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO