हल्द्वानी:गौलापार में गुलदार का आतंक,घर मे घुसा घटना सीसीटीवी में कैद,-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: पहाड़ों पर गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में भी इन दिनों गुलदार का आतंक है. गुलदार का आतंक का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. बताया जा रहा कि गौलापार क्षेत्र के लक्ष्मणपुर स्थित गांव में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के घर के आंगन में गुलदार ने पालतू कुत्ते पर हमला बोल दिया गनीमत है कि कुत्ता गुलदार से बच निकला.
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.गुलदार के ग्रामीण क्षेत्र में आने से लोगों में दहशत है.ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की पकड़ने की मांग की है.
वही नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लाक के कई गांवों में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की दहशत है गुलदार कई लोगों पर अपना हमला भी बोल चुका है पालतू जानवरों को भी निवाला बना लिया ऐसे में लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है.
ग्रामीण का कहना है कि बेतालघाट के रोपा, पटौड़ी, अमेल, बारगल, कफुल्टा, जोग्याड़ी, सिमलखा, बसगांव नौणा, बजेड़ी, सहित कई गांवों में गुलदार देखा जा रहा है.इससे गांवों में भय का माहौल व्याप्त है. बताया जा रहा कि रोपा गांव में एक महीने पहले एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया था जिस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी जबकि कई पालतू पशुओं को भी गुलदार अपना निवाला बन चुके हैं. ग्रामीणों में गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे