हल्द्वानी: आमने सामने बाइक की भिड़ंत एक की मौत एक की हालत नाजुक-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: हल्द्वानी में देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है मामला राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी- लालकुआं पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हुई है जबकि दूसरा बाइक सवार की हालत चिंताजनक बनी हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को 108 सेवा से अस्पताल भेजा जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित किया है
जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के गोरापढ़ाव कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास आमने सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए दोनों घायल काफी देर तक हाइवे पर तड़पते रहे. स्थानीय लोगों ने 108 सेवा को सूचना दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई जहां राजेश पुत्र सेवाराम मूलनिवासी उत्तर प्रदेश पीलीभीत की मौत हुई है
जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के नाम सुमित है जो हिमालय फार्म का रहने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर अंधेरा होने के चलते दोनों बाइक आपस में टकरा गई. मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि मृतक मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो हल्द्वानी में गोला नदी में गाड़ी चलाने का काम करता था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग