हल्द्वानी: पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई फलदार वृक्ष लगाकर पितरों की आत्मा की शांति की कामना।

हल्द्वानी:श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पितृ विसर्जन अमावस्या पर जंगलों में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया । कार्यक्रम अधिकारी डा चन्द्र बल्लभ बेलवाल के निर्देशन में स्वयं सेवियों ने बेलबाबा के जंगल में आम अमरूद पपीता आंवला आदि के वृक्षों का रोपण किया ।
डा नवीन चन्द्र जोशी प्राचार्य श्रीमहादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय ने कहा कि पितृ विसर्जन अमावस्या पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने पितरों की स्मृति में फलदार वृक्ष लगाने चाहिए यही पितरों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी । जंगलों में फलदार वृक्ष लगाने से जंगली जानवरों को आहार मिलेगा ।अगर जंगलों में पर फूल होंगें तो जानवर नगर वस्तियों में नहीं आयेंगे । वृक्षारोपण कार्य क्रम में छात्र संघ अध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी व आचार्य राकेश पंत मनीष जोशी अनुराग जोशी विनोद कुमार पाठक राकेश पाण्डेय कमलेश सुयाल नीरज पंत राकेश पाण्डेय पंकज सुयाल गोपाल पाण्डेय आदि ने वृक्षारोपण कार्य क्रम में भाग लिया ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार