Haldwani news:खाना खाते समय पादरी के गले में फंसा निवाला हुई मौत,
Haldwani news: नैनीताल रोड स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के पादरी की खाना खाते वक्त निवाला अटकने से हालत बिगड़ी, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी 50 वर्षीय संजय जॉन राम नैनीताल रोड स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में पादरी थे।
खाना खाते वक्त चर्च के पादरी के गले में निवाला अटक गया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनके नाक से खून आने लगा। उन्होंने अपने पड़ोसी का दरवाजा खटखटाया जिस पर पड़ोसी उन्हें बेस अस्पताल ले गए। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो चुका था, जिस पर डॉक्टरों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पादरी की पत्नी मंजू जॉन राम अपनी बेटी अशिका व बेटे एनॉस के साथ हल्द्वानी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO