UKSSSC भर्ती परीक्षा घपले की आंच अब पुलिस अधिकारी पर इनकी पत्नियों का भी हुआ है चयन ,ये लोग चढ़े STF के हत्थे..

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (वीपीडीओ) की भर्ती में हुए घपले की जांच की आंच पुलिस तक पहुंच गई। पेपर लीक मामला परत दर परत अब खुलता जा रहा है से मिले इनपुट पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के गनर से पूछताछ शुरू कर दी गई है। हालांकि, वरिष्ठ अफसर कुछ भी बताने से बच रहे हैं। भर्ती में पेपर लीक के खुलासे के बाद एसटीएफ जांच कर रही है। एसटीएफ ने पांच दिन पहले पेपर लीक करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा था। इनमें दो आरोपी मनोज जोशी और गौरव नेगी यूएसनगर के हैं। जिस पुलिसकर्मी से पूछताछ हुई, वह गनर है और उसकी पत्नी का भी वीपीडीओ पद पर चयन हुआ है।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भर्ती घपले में कई लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जिस भी व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, उससे हम पूछताछ कर रहे हैं। सितारगंज में मनोज के घर एसटीएफ की एक टीम गुरुवार देर रात पहुंची। आरोपी मनोज जोशी के घर पर जांच की। मनोज से जुड़ी कुछ जगहों से भी सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र से छह अभ्यर्थी जांच टीम के शक के दायरे में हैं।
।
UKSSSC Paper Leak: 36 लाख में पेपर खरीदकर अभ्यर्थियों को बताए थे उत्तर, दो कर्मचारी नेता गिरफ्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में एसटीएफ को एक और सफलता मिली है। इस बार 36 लाख रुपये में पेपर खरीदकर हल करने वाले एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कुछ अभ्यर्थियों को देहरादून बुलाकर उन्हें प्रश्नों के उत्तर मुहैया कराए थे। इनमें से एक खुद भी परीक्षा में शामिल हुआ और 573वीं रैंक हासिल की थी। इस मामले में एसटीएफ अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO