हल्द्वानी:किशोरी आत्महत्या मामले में नया मोड़, किशोरी का दोबारा पोस्टमार्टम विशेष समुदाय का युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली है पूरे मामले में किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के एक युवक के खिलाफ धारा 376,पोक्सो एक्ट सहित आत्महत्या के उकसाने संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में परिजनों ने जैद अहमद नाम के युवक के खिलाफ बनभूलपुरा थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि युवक द्वारा किशोरी को परेशान किया जा रहा था जिससे आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या की है.
जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. 19 जुलाई बुधवार को किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली . किशोरी के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया लेकिन मामला संदिग्ध होने पर किशोरी का फिर से पोस्टमार्टम कराया गया जहां पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. युवक के खिलाफ धारा 376 पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग