हल्द्वानी: विवाहिता की मौत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज पति सहित सास, ननद गिरफ्तार

15 जनवरी शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलते मिली नव विवाहिता की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मृतका के पति, सास एवं ननद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।मामला नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट बंगाली कॉलोनी का है।
लालकुआं कोतवाली बृजमोहन राणा ने बताया मृतिका के भाई आयुष मजूमदार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है की लालकुआं वीआईपी गेट बंगाली कॉलोनी में निवास करने वाले नृपेंद्र विश्वास की पत्नी रिया विश्वास जिसकी ढाई माह पूर्व शादी हुई थी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में लटकी लाश मिली थी, इसके बाद मृतका के मायके वालों ने ससुरालयों पर हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया तथा मृतका के काली नगर दिनेशपुर निवासी भाई द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए मृतका के पति नृपेंद्र विश्वास सास लेबू विश्वास और ननद पूजा विश्वास को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
गौरतलब है की ढाई माह पूर्व नृपेंद्र और रिया ने भाग कर शादी कर ली थी। विवाह के समय रिया नाबालिक थी विवाह को हुए मात्र ढाई माह बीते थे कि दो दिन पूर्व नव विवाहिता की घर में ही फांसी के फंदे में लटकी लाश मिल गई।
मृतका के मायके वालों ने ससुरालयों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। इसका कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 