उत्तराखंड: कांग्रेस विधायक के बेटे पर दबंगो ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, विधायक ने लगाया गंभीर आरोप-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

बदमाशों का हौसले लगातार बुलंद है इस बार बदमाशों ने विधायक के बेटे के ऊपर हमला किया है जहां वह गंभीर रूप से घायल हुआ है । जहां उसका इलाज चल रहा है उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे सौरभ बेहड़ पर जानलेवा हमला हुआ है. नकाबपोश तीन बदमाशों ने सौरभ पर हमला कर घायल किया है. घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Ad

उधम सिंह नगर से कांग्रेस के कद्दावर नेता व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे व पार्षद सौरभ बेहड़ पर देर शाम अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर जख्मी किया है. बताया जा रहा है कि सौरभ किसी मामले को लेकर आवास विकास चौकी जा रहे थे. तभी बदमाशों ने हमला कर दिया. सौरभ विधायक के बेटे होने के साथ ही रुद्रपुर नगर निगम वार्ड संख्या 39 के पार्षद भी हैं.

जानकारी के मुताबिक, आवास विकास क्षेत्र में तीन नकाबपोश युवकों ने सौरभ राज बेहड़ पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों की टीम उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिस सहित राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेता मौके पर पहुंच गए. आवास विकास चौकी पुलिस घटना की तहकीकात में जुट चुकी है। पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि घटना से पूर्व वह आवास विकास चौकी जाने की बात कह कर घर से निकला था. रास्ते में बाइक सवार नकाबपोस बदमाशो ने उसे बुरी तरह पीटा है. जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. कौन लोग थे ये तो सामने आ ही जाएगा? पुलिस प्रशासन अपना काम कर रही है. वही विधायक ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें