हल्द्वानी: बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला हुई मौत युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
हल्द्वानी :मुखानी थाना क्षेत्र के आम्रपाली इंस्टिट्यूट के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी जहां बाइक पर सवार 25 वर्षीय महिला निर्मला देवी ट्रक के नीचे आ गई जबकि उसका पति मामूली रूप से घायल हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय निर्मला देवी को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दंपत्ति रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रहा था इस दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी।
राजपुरा के रहने वाला में ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी।
राजपुरा पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने ने बताया कि 26 वर्षीय राजू आर्या ई-रिक्शा चलाता था। वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। देर रात उसका शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला ।
बताया जा रहा कि मृतक का बड़ा भाई 3 साल खुदकुशी कर चुका है। पूरे मामले की जांच चल रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत