हल्द्वानी: सीसीटीवी लाइव देखें चोर ने कार के टायर पर कैसे किया हाथ साफ
हल्द्वानी :शहर में एक बार फिर से चोरों का बोलबाला है। चोर पुलिस के नाक के नीचे चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। शहर में लगातार हो रही चोरियां पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन रहा है। ताजा मामला हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है जहां आज एक चोर ने भोटिया पड़ाव चौकी से महज कुछ मीटर की दूरी पर घर के बाहर खड़ी कार का टायर चोरी कर लिया। यह पूरी घटना पास में ही
लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर आज सुबह कार से टायर चोरी कर रहा था कि कार स्वामी को आवाज आई जिसके बाद कार स्वामी ने चोर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोर टायर को लेकर दौड़ लगा दी जो सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि इस समय जेल से कई कैदी पैरोल पर छूटे हैं पूर्व में गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेजा गया है अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घटना भी किसी नशेड़ी या जेल से छूटे कैदी ने की होगी जिसकी छानबीन की जा रही है चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत