हल्द्वानी:ऑनलाइन कमाने के लालच में गवावे 9.45 लाख रुपये उड़ाए,जेवरात बेच रिश्तेदारों से कर्ज लेकर लगाया था रुपया

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: साइबर अपराधी लोगों से ठगी के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चला रही है उसके बावजूद भी लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आ रहे हैं. शहर के एक व्यक्ति ने साइबर ठगों के जाल में फंसकर नौ लाख से ज्यादा गंवा दिए. पीड़ित के शरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शहर के धानमिल निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 19 दिसंबर को एक मोबाइल नंबर से ऑनलाइन कमाई के लिए मैसेज आया.बार-बार मैसेज आने पर पीड़ित ने जानकारी ली. कंपनी ने पहले व्यक्ति को प्रशिक्षण दिया और प्रशिक्षण के नाम पर 691 रुपये भी दिए.इसके बाद उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा, वहां एडमिन समेत 70 लोग जुड़े थे.व्यक्ति ने कई लोगों को रुपये लगाते देखा उसको विश्वास और बढ़ गया पीड़ित ने 23 दिसंबर को 10,500 रुपये लगाए तो उसको 15000 रुपये और दूसरे बार में 45000 रुपये वापस मिले.लालच बढ़ गया तो व्यक्ति ने 50 हजार रुपये लगाए.तब पीड़ित को 73,000 रुपये मिले.इस तरह व्यक्ति अब तक 72,500 रुपये कमा चुका था.तब कंपनी द्वारा तैयार किए गए अकाउंट में माइनस दो लाख रुपये हो गए.कंपनी के कहा कि रुपये निकालने के लिए अकाउंट को प्लस करना होगा .

पीड़ित ने बताया कि मुनाफे के लालच में आकर वह रुपये लगाता चला गया.इसके किए उसने घर के जेवर भी बेच दिए.कई रिश्तेदारों से रुपये भी उधार ले लिए. लेकिन कंपनी द्वारा तैयार किया गया अकाउंट फिर से माइनस हो गया. यही नहीं पीड़ित को कंपनी द्वारा ऑफर दिया गया कि ₹400000 जमा करने पर आपका अकाउंट प्लस हो जाएगा इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ. पूरे मामले में पीड़ित अपने हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें