हल्द्वानी: तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला, जंगल में मिली लाश
हल्द्वानी: नैनीताल जिले के भीमताल रेंज अंतर्गत नौकुचियाताल क्षेत्र में एक तेंदुए ने महिला को अपना निवाला बनाया है. मौके पर पहुंची वन विभाग के टीम ने सर्च ऑपरेशन के बाद महिला का शव सड़क से जंगल करीब 100 मीटर दूर जंगल से बरामद किया है बताया जा रहा है कि नौकुचियाताल ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार महिला शाम जंगल से मवेशियों के लिए चारा लेने गई थीं.महिला को तेंदुए ने उठा लिया.महिला की पहचान लीला देवी (50) के रूप में हुई, जो स्व. नरोत्तम आर्य की पत्नी थीं.
जानकारी के अनुसार, लीला देवी एक अन्य महिला के साथ जंगल में चारा लेने जा रही थीं तभी अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा
इस दौरान दूसरी महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भागकर घटना की जानकारी गांववालों को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया और वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम घटना स्थल पर भेजी गई. सर्च ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने जंगल जंगल में अंदर महिला का शव बरामद कर लिया गया है.
घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि इस इलाके में इससे पहले भी बाघों और तेंदुओं का आतंक रहा है वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है तेंदुआ या बाघ किस जानवर ने हमला किया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा. प्रथम दृष्टि तेंदुआ माना जा रहा है लोगों से अपील की गई है कि जंगल में न जाए इसके अलावा तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम द्वारा पिंजरे लगाने की कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती