हल्द्वानी:22 वर्षों से फरार ईनामी बदमाश नैनीताल और यूपी पुलिस के मुठभेड़ में गिरफ्तार, लगी गोली तमंचे और कारतूस बरामद-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस और यूपी पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में ₹ 10000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है.
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी नैनीताल पुलिस के साथ-साथ यूपी पुलिस का इनामी बदमाश है.अभियुक्त के विरुद्ध NCR दिल्ली, हरियाणा उत्तराखंड समेत राजस्थान में आधे दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO


एसएसपी नैनीताल पहलाद नारायण मीणा ने बताया कि
ईनामी/ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है आरोपी नौशाद पुत्र नूर हसन उर्फ नूरा उर्फ नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला जमाईपुरा बक्सर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ व हाल निवासी निडोली थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में वर्ष 2002 धारा 398, 401 के तहत मुकदमा दर्ज है.


नैनीताल पुलिस टीम द्वारा जिला हापुड़ की सिंभावली थाने की टीम के साथ रविवार रात को दबिश दी गई जिस दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्यवाही में पुलिस और फरार अभियुक्त के बीच मुठभेड के दौरान पुलिस ने घायल अवस्था में ईनामी को नवादा हापुड़ से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपी बदमाश के पास से एक अवैध तमन्चा मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है. आरोपी मोटरसाइकिल से भागने के फिराक में था इस मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ा गया है. आरोपी के ऊपर हल्द्वानी कोतवाली में वर्ष 2002 में धारा 398, 401 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है.

यह भी पढ़ें 👉  यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO


एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण ने बताया कि आरोपी बदमाश को रिमाइंड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें