हल्द्वानी: मां के साथ खटीमा जा रही किशोरी बस स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस खोज में जुटी

हल्द्वानी: रोडवेज स्टेशन से मां के साथ खटीमा जा रही एक 15 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई किशोरी के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी आनन-फानन में पुलिस किशोरी की तलाश करने की कोशिश की लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला पूरे मामले में किशोरी की माने पुलिस में नाबालिक की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि नैनीताल स्टील कंपाउंड तल्लीताल निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि 5 नवंबर को अपनी नाबालिग पुत्री व बहू और बच्चों के साथ हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में खटीमा जाने वाली बस में बैठे हुए थे तभी 15 वर्षीय पुत्री खाने की चीज खरीदने की बात कह बस से नीचे उतर गई काफी देर तक जब बस में वापस नहीं लौटी तो उसकीआसपास में तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
महिला ने बताया कि उसकी पुत्री के पास मोबाइल भी था लेकिन उसका मोबाइल बंद जा रहा है। पुत्री की लापता होने की सूचना महिला ने कोतवाली पुलिस को दी आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी खंगाली जा रही है किशोरी का अभी तक पता नहीं चल सका है जल्द किशोरी की तलाश कर ली जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO