हल्द्वानी- रिश्ता हुआ शर्मसार पिता ने पुत्री के साथ की अश्लील हरकत पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। मंडी पुलिस क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने पति पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
मंडी चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad

आरोप है कि पति अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता रहता है। इतना ही नहीं वह उसके साथ अश्लील हरकतें भी करता है। मुंह बंद रखने के लिए वह पुत्री को डराता-धमकाता रहता है। इसकी शिकायत उसकी पुत्री ने उससे की। इस पर उसने भी अपने पति से बात की तो वह उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें