हल्द्वानी :भाजपा सरकार से जनता त्रस्त परिवर्तन यात्रा से सरकार की खुलेगी पोल: गोपाल सिंह रावत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

गोरापड़ाव: किसान काग्रेंस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने कहा भाजपा शासन में विकास कार्य ठप हो चुके हैं चारों तरफ बेरोजगारी का बोलबाला है रोजगार के अभाव में बेरोजगार युवा बाहरी राज्यों को पलायन करने को मजबूर हैं कांग्रेस प्रदेश के लोगों को बीजेपी सरकार की नाकामी बताने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार के विरुद्ध जन जागृति अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बीजेपी की खामियों को जनता के सामने रखेगी परिवर्तन यात्रा में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। उन्होनें बताया कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा को पहले ऊधमसिंह नगर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

और नैनीताल जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों हल्द्वानी, कालाढूंगी नैनीताल और रामनगर में निकालने की जबरदस्त रणनीति बनाई है । ताकि जन जन तक कांग्रेस अपने विकास के संदेश को पहुंचा सके
रावत का कहना है कि भाजपा कोई भी कोशिश कर ले, उसकी दाल अब गलने वाली नहीं है और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है///

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें