हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:लालकुआं कोतवाली क्षेत्र बिंदुखत्ता के इंद्रानगर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने कोतवाली में तहरीर देकर प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए विवश करने की धराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

Ad

पुलिस के मुताबिक ग्राम पाली बग्याली पोस्ट धपोलाशेरा जिला बागेश्वर निवासी तारादत्त पुत्र श्री स्व0 बदीदत्त ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन पूजा उम्र 31 वर्ष का विवाह 12 वर्ष पूर्व बिंदुखत्ता के इन्द्रानगर दो काररोड़ निवासी राजकुमार के साथ सम्पन्न हुआ था। पांच फरवरी की साम को उसकी बहन की ससुराल से उसके पास फोन आया कि तुम्हारी बहन सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी आईसीयू में भर्ती है। कुछ देर बाद दुबारा फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। सूचना के बाद जब मृतका पूजा के भाई व अन्य मायके वाले हल्द्वानी पोस्ट मार्टम हाउस पहुंच गए। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन के शरीर पर काफी चोटों के निशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


उन्होने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश किया है मृतका द्वारा पहले भी कई बार मायके वालों से सुसराल में उत्पीड़न होने की शिकायत की थी। मृतका के भाई द्वारा कोतवाली में उसके पति राजकुमार, ननद, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें