हल्द्वानी :बिना लाइसेंस के आबादी में चल रहा था हॉस्पिटल जिला प्रशासन ने किया सील जमकर हुई नोकझोंक

हल्द्वानी : तल्ली बमोरी में आवासीय परिसर में बिना लाइसेंस के चल रहे हॉस्पिटल को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एसीएमओ रश्मि पंत और उनकी टीम ने आज संयुक्त रूप से हल्द्वानी के लालढाट क्षेत्र के एक घर में चल रहे बिना लाइसेंस के हॉस्पिटल को सील कर दिया है। हॉस्पिटल सीन के दौरान संचालकों और जिला प्रशासन ने जमकर नोकझोंक हुई काफी गहमागहमी के बाद जिला प्रशासन ने हॉस्पिटल को सील दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल स्वामी के पास किसी भी तरह की हॉस्पिटल संचालन करने की कोई अनुमति नहीं थी हॉस्पिटल के अंदर ओपीडी के अलावा सभी तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थी जिसकी सूचना पर 3 दिन पहले हॉस्पिटल स्वामी को नोटिस भी दिए गए थे उसके बावजूद भी हॉस्पिटल का संचालन हो रहा था जिसके बाद हॉस्पिटल को सील करने की कार्रवाई की । डिप्टी सीएमओ रश्मि पंथ का कहना है कि हॉस्पिटल चालक के पास किसी भी तरह की कोई लाइसेंस भी नहीं था ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए तुरंत हॉस्पिटल को सील करने की कार्रवाई की गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार