हल्द्वानी:सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन युवकों को उम्रकैद
हल्द्वानी:द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नसीम अहमद की अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन युवकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।साथ ही तीनों पर एक-एक लाख अर्थदंड भी लगाया है।
सहशासकीय अधिवक्ता गिरिजा शंकर पांडेय ने बताया किघटना
अक्तूबर 2018 का है। छोटी मुखानी स्थित जज फार्म निवासी अमित रावत ने साथ पढ़ने वाली छात्रा को कोचिंग कक्षा के बारे में चर्चा करने अपने घर बुलाया था छात्रा से अन्य लड़कियों को भी बुलाए जाने की बात कही गई थी। इस बीच छात्रा अमित रावत के घर पहुची तो अन्य छात्रा वहां पर मौजूद नहीं थी इस दौरान अमित ने कहा कि अन्य छात्राएं आ रही है जिसके बाद उसने उसको पीने को कोल्ड ड्रिंक दिया जिसके बाद छात्रा कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बेहोश हो गई ।जहां अमित अपने दो दोस्तों हीरानगर स्थित जेल कैंपस निवासी मंगलम शर्मा और देवलचौड़ निवासी शिवांश चौहान साथ वहां पर मौजूद था और तीनों ने सामूहिक रूप से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान तीनों ने छात्रा की अश्लील वीडियो भी बना ली और वायरल करने की धमकी देते रहे।
अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने आरोपियों को अलग-अलग धाराओं में अलग सजा सुनाई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर कान में ‘लीड’ लगाकर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देहरादून ट्रेन से हुआ हादसा
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ‘हैट्रिक’, नरेश चौधरी को भारी मतों से हराकर तीसरी बार बने अध्यक्ष
उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालु एसडीआरएफ की तत्परता से टला बड़ा हादसा, सभीको किया सकुशल रेस्क्यू-VIDEO
हल्द्वानी:एक साल पहले ही हुआ था निकाह मामूली विवाद के बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मायके पक्ष ने किया हंगामा