हल्द्वानी: अगर आपके पास अनजान का वीडियो कॉल आए तो इस बात का रखें ध्यान, हनी ट्रैप का शिकार हुआ बुजुर्ग बनाई अश्लील वीडियो

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :साइबर अपराधी अब लोगों को हनीट्रैप के माध्यम से लोगों अपना शिकार बना रहे हैं अपराधी वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को वीडियो कॉल कर उनके वीडियो और फोटो को एडिट कर अश्लील वीडियो फोटो तैयार कर ठगी करने का काम कर रहे हैं।

ऐसे में अगर आपके पास कोई अनजान व्यक्ति का वीडियो कॉल आ रहा हो तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो आप भी हनीट्रैप का शिकार हो जाएंगे और आप का भी अश्लील वीडियो तैयार कर जालसाज आपके साथ ब्लैकमेलिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

ऐसा ही मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से आया है जहां हल्दूचौड़ क्षेत्र के दुम्काबंगर के एक बुजुर्ग से वीडियो कालिंग के बाद अश्लील एडिट वीडियो बनाकर ठगों ने एक लाख रूपये की वसूली भी कर ली। ब्लैकमेलरों का इससे भी जी नहीं भरा तो उन्होंने और पैसों की मांग शुरू कर दी। आखिर में हार कर बुजुर्ग ने अपने पुत्र को मामले की जानकारी दी और पूरी घटना पुलिस को अवगत कराया फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

जानकारी के अनुसार दुम्का बंगर निवासी एक बुजुर्ग से वीडियो काल के माध्यम से बातचीत के बाद कुछ ही देर में ब्लैकमेलरों ने अश्लील वीडियो तैयार करके उन्हें भेज दी। उन्हें धमकी दी गई कि यदि उन्होंने एक लाख रूपये नहीं दिये तो इस वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया जाएगा।
डरे हुए बुजुर्ग ने एक लाख रूपये ठग को उसके बताए खता नंबर पर भेज दिए। लेकिन यह तो शुरूआत भर थी। इसके बाद तो ठग अलग अलग नंबरों से काल करके उनसे और रूपये मांगने लगे। ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है अगर किसी अनजान आदमी का वीडियो कॉल आता है तो उठाने से पहले सावधानी बरतें।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें