हल्द्वानी :उत्तराखंड की उभरती बाक्सिंग खिलाड़ी बागेश्वर निवासी हेमा दानू ने की आत्महत्या

हल्द्वानी : युवा पीढ़ी में लगातार आत्महत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है । छोटी छोटी चीजों से आहत होकर युवा पीढ़ी मौत को गले लगा रहा है । ताजा मामला उत्तराखंड के उभरते बॉक्सिंग खिलाड़ी एमए की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
मूल रूप से बागेश्वर जिले के नाचनी कपकोट में रहने वाली 20 वर्षीय हेमलता दानू उर्फ हेमा दानू हल्द्वानी के छड़ायल में अपने मामा के साथ रहती थी। एमबीपीजी कालेज में एमए द्वितीय समेस्टर की छात्रा होने के साथ ही वह बाक्सिंग की बेहतरीन खिलाड़ी भी थी कई प्रतियोगिताओं में वह मेडल जीत चुकी थी
बताया जा रहा है कि विगत 10 सितंबर को हेमा ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जहां उसका मुकाबला उत्तराखंड पुलिस टीम से हुआ और वह मैच हार गई। इसके बाद हेमा घर आ गई। 11 सितंबर की देर शाम हेमा ने जहर गटक लिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां सोमवार सुबह करीब 3:00 बजे निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार