हल्द्वानी :उत्तराखंड से हरियाणा ब्रांड की शराब की यूपी में तस्करी, भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड में अवैध शराब का कारोबार कितना फल फूल रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हरियाणा ब्रांड की शराब उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सप्लाई हो रही थी जहां आबकारी विभाग की प्रवर्तन दल हल्द्वानी के टीम ने छापामारी कर एक छोटा हाथी मैजिक वाहन से 28 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद किया है साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों तस्कर उधम सिंह नगर के नामी तस्कर हैं और पूर्व में शराब तस्करी के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं।

आबकारी निरीक्षक परिवर्तन कुमाऊं मंडल राईबा इकबाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा ब्रांड की शराब की तस्करी उधम सिंह नगर में की जा रही है जहां पता चला कि काशीपुर से रुद्रपुर की और आ रहे एक मैजिक वाहन को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें हरियाणा ब्रांड के 28 पेटी शराब रखे हुए थे जहां मौके पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका नाम सिद्धार्थ अरोरा और जगमोहन अरोरा है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब को काशीपुर से लाकर उधम सिंह नगर में सप्लाई देनी थी जहां से शराब को किसी अन्य गाड़ी में रखकर बरेली उत्तर प्रदेश को भेजी जानी थी जहां इसको पंचायत चुनाव में खपत होनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

आबकारी विभाग के पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए दोनों आरोपी उधम सिंह नगर के नामी शराब तस्कर हैं और पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं और अपनी राजनीतिक पकड़ भी रखते हैं यही नहीं राजनीति पकड़कर चलते अक्सर यह तस्कर छूट जाते हैं उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के साथ-साथ धारा 63 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें