जमरानी बांध: 48 साल पहले हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री के सी पंत ने किया था शिलान्यास,मोदी सरकार में 3808 करोड़ से शुरू होने जा रहा है काम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:26 फरवरी 1976 को जमरानी बांध का शिलान्यास हुआ था, उस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तत्कालीन ऊर्जा मंत्री केसी पंत ने किया था और कार्यक्रम की अध्यक्षता तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी ने की थी .
उत्तराखंड की कुमाऊं मंडल की बहु प्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का शिलान्यास होने जा रहा है. केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री और नैनीताल उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने बताया कि जमरानी बांध अब जल्द ही धरातल पर बनना शुरू हो जा रहा हैं क्योंकि जमरानी बांध परियोजना की सारी दिक्कतें दूर होने के साथ ही टेंडर भी आमंत्रित हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जमरानी बांध में नेशनल टाइगर कॉरिडोर और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी भी प्राप्त हो गई है. इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बजट भी जारी कर दिए हैं अजय भट्ट ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जल्द जमरानी बांध के शिलान्यास किया जाने को लेकर आग्रह किया है उम्मीद जताई जा रही की आचार संहिता लगने से पहले जमरानी बांध का शिलान्यास हो सकता है.
जमरानी बांध को लेकर इस वर्ष के बजट में प्रावधान किया है. इसके अलावा बीते मंगलवार को जमरानी बांध का टेंडर हो गया है. अब जल्द ही धरातल पर काम भी शुरू हो जाएगा. बताया जा रहा कि करीब 3008 करोड़ की लागत से इस परियोजना का काम होना है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
Ad

एतिहासिक पृष्ठभूमि-

26 फरवरी 1976 को जमरानी बांध का शिलान्यास तत्कालीन ऊर्जा मंत्री केसी पंत ने किया था. उस समय केंद्रीय मंत्री केसी पंत ने मोहन चंद्र पंत सत्तर के दशक में सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता थे जब जमरानी बांध योजना बनी तो अनुभव के चलते उन्हें नैनीताल जिले में भेजा गया। कहा कि इस योजना से परिवार का खास जुड़ाव रहा है उम्मीद है कि लोगों का बांध का सपना जल्द साकार हो जाएगा. ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार 48 साल बाद जमरानी बांध का सपना को पूरा करने जा रही है.
पूर्व राज्य मंत्री गोपाल सिंह रावत ने जमरानी बांध परियोजना के जल्द शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को बधाई देते हुए कहा है जमरानी बांध कुमाऊं के लोगों के लिए वरदान साबित होगी इस बांध के बन जाने से जहां लोगों को पीने और सिंचाई के लिए भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें