हल्द्वानी: तूफान से गौशाला पर गिरा विशालकाय पेड़ 4 जानवरों की मौत
हल्द्वानी: गुरुवार सुबह तेज तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है तूफान के चलते जहां कई जगह पर विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं तो वही लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में एक विशालकाय पेड़ के गौशाले पर गिरने से एक गाय सहित तीन बकरियों की मौत हुई है.
बताया जा रहा कि गुरुवार सुबह सुबह तेज आंधी के चलते बिंदुखत्ता के रावत नगर प्रथम में एक किसान की गौशाला के ऊपर पेड़ गिर जाने से 4 जानवर मौत के मुंह में समा गए हैं। गौशाला गरीब किसान हरीश राम पुत्र मोहन राम की थी. घटना में एक
दुधारू गाय, तीन बकरी दबकर मर गई हैं जबकि कई अन्य जानवरों को बचा लिया गया है.
जानवर के मौत के बाद गरीब किसान ने मुआवजे की मांग की है किसान हरिराम का कहना है कि पशुपालन ही उसका मुख्य जरिया है तूफान के चलते घर के पास विशालकाय पेड़ कच्चे गौशाला पर जा गिरा . घटना के बाद अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है. पेड़ गिरने से गौशाले को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
गौरतलब है कि गुरुवार देर सुबह आई आंधी तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है. तेज हवाओं और बारिश के चलते लोग घरों में कैद हैं जगह-जगह पर विद्युत व्यवस्था बाधित हो चुकी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत