हल्द्वानी: प्रेमिका के चक्कर में दोस्त की पिटाई रात को प्रेमिका के घर जाने से मना किया तो दोस्त ने तोड़ डाली दोस्त की कार और मोबाइल ,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दोस्त द्वारा उसके प्रेमिका के घर रात में जाने से मना कर दिया तो गुसाये दोस्त ने दोस्त के कार के शीशे और उसके मोबाइल को तोड़ डाला यही नहीं गुस्से में आकर उसने दोस्त की जमकर पिटाई भी कर दी. फिलहाल दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दोस्त को थाने ले गई जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया इसके बाद कोर्ट ने दोस्त को जमानत पर छोड़ दिया गया.

Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मयूर विहार बरेली रोड निवासी पीड़ित युवक के पिता का हल्दूचौड़ में होटल है. पीड़ित युवक ने बताया कि रविवार रात वह होटल से घर लौट रहा था घर के पास धान मिल बरेली रोड में रहने वाला उसका दोस्त मिल गया दोस्त नशे में था. उसने कार से आस-पास का एक राउंड लगाया और प्रेमिका से फोन पर बात करने लगा उसने प्रेमिका के घर चलने को कहने लगा. रात काफी होने पर उसने जाने से इंकार कर दिया.

इससे गुस्साए दोस्त ने मारपीट शुरू कर दी और उसका मोबाइल जमीन में पटककर उसे तोड़ दिया साथ ही कार के शीशे में पत्थर मारकर उसे भी तोड़ दिया शिकायत पर जब पुलिस पहुंची तो दोस्त ने पुलिस कर्मियों के सामने भी जमकर हंगामा किया.पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर ले गई सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया यहां से उसे जमानत मिल गई.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें