हल्द्वानी: पूर्व CM हरीश रावत के करीबी पूर्व दर्जा मंत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गोपाल सिंह रावत ने पार्टी से दिया इस्तीफा

हल्द्वानी: उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लगा है कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत जयंती के प्रदेश के मुख्य संयोजक. पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और वर्तमान में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गोपाल सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
गोपाल सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार ऊंचाइयों की ओर जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से कांग्रेस पार्टी के नीति और रीतियों में मतभेद देखा जा रहा है जिसके चलते पार्टी हासिये पर चली गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास कर रहा है. भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी और अपने पद पद से इस्तीफा दिया है.
लेकिन सूत्रों को अनुसार मिल रही जानकारी के अनुसार कि जल्द ही अपने समर्थकों के साथ वह भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे.
गोपाल सिंह रावत के स्थिति के बाद कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से हलचल पैदा हो गई है कांग्रेस के कई नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं ऐसे में गोपाल सिंह रावत के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी पर असर होना स्वभाविक है।
गोपाल सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सबसे करीबी जाते हैं पूर्व में कांग्रेस के कई पदों पर रह चुके हैं।
गोपाल सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है और कश्मीर से धारा 370 हटाया गया है .
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO