हल्द्वानी : चंपावत उपचुनाव पर बोले पूर्व सीएम हरीश रावत भाजपा को दंडित करेंगे गोलू देवता —देखे आगे और क्या बोले (VIDEO)
हल्द्वानी- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत हल्द्वानी के दौरे पर हैँ, हरीश रावत ने चार धाम यात्रा की ब्यबस्थाओ पर सवाल उठाते हुए कहा है की पिछले साल चार धाम यात्रा में सरकार द्वारा उठाये कदम बेहतर नही थे, लेकिन उम्मीद की जानी चाहिये की पिछले साल की गलतियों से सरकार ने इस बार सबक लिया होगा,
हरीश रावत ने कहा की केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर बेहतर रणनीति बनाकर काम करने की ज़रूरत है, चारो धाम में यात्रियों की संख्या को निर्धारित किये जाने पर हरीश रावत ने कहा की इससे देश विदेश से आने वाले यात्रियों में यह संदेश गया की चार धाम यात्रा में ब्यबस्थाएं दुरुस्त नही हैं, जबकि श्रद्धालुओं में यह संदेश जाना चाहिये की चारधाम यात्रा सुरक्षित है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उत्तराखंड पहुंचे।
चम्पावत उपचुनाव पर हरीश रावत ने कहा की कांग्रेस इस चुनाव को जीतने के लिये लड़ेगी, हरीश रावत ने धामी-2 सरकार कों मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गर्भ से निकला हुआ बताया है,
उन्होंने कहा की चम्पावत गोलू देवता का घर है जो की न्याय के देवता है, और पिछला चुनाव जिस तरीके से भाजपा ने भ्रामक प्रचार क़र चुनाव जीता उसको लेकर कांग्रेस गोलू देवता के पास जायेगी और वे न्याय ज़रूर करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा की संयासी के लिए माँ सबसे बड़ी है और अब योगी आदित्यनाथ योगी कम और हम नेताओं की कतार में शामिल हो गये है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती