हल्द्वानी: पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सुमित हृदेश के प्रचार में उतरे, कई लोगों के कांग्रेस की दिलाई सदस्य

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के प्रचार अभियान में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य उतर चुके हैं सुमित हृदेश के पक्ष में प्रचार अभियान के तहत सुमित हृदेश के लिए वोट मांगे। इसके अलावा सुमित हिरदेश कुलियालपुरा, नवाबी रोड क्षेत्र में गली न. 1 स्थित काली माता मंदिर से आज के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर गली न. 1 से गली न. 10, महिला डिग्री कॉलेज और नवाबी रोड क्षेत्र मे व्यापक जनसंपर्क किया।

Ad


इसके अलावा वार्ड 34 अंतर्गत शिवालिक विहार, गायत्रीनगर, शीशमहल क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। गायत्रीनगर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान काठगोदाम रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु नैनवाल ने अपने दर्जनों साथियों संग सुमित हृदयेश द्वारा कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
अपराह्न 12:30 से वार्ड-5 अंतर्गत शांतिनगर, पाल कॉलोनी, पोलिशीट आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क के उपरांत 2 बजे से वार्ड-17 अन्तर्गत हीरानगर, सांगुड़ी गार्डन, जेल रोड, संजय कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, गुसाई नगर, फॉरेस्ट कंपाउंड आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर सुमित हृदयेश ने ताबड़तोड़ प्रचार कर चुनाव अभियान में पूरी ताकत झोंक दी।
इसके अतिरिक्त शाम को पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य संग दमुवाढूंगा क्षेत्र में जनसभा कर दमुवाढूंगा वासियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
यशपाल आर्य जी ने दमुवाढूंगा वासियों को भरोसा दिया कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के अधूरे सपने, दमुवाढूंगा निवासियों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने का कार्य कांग्रेस की सरकार आते ही किया जायेगा और इसके लिए दमुवाढूंगा वासियों को कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुमित हृदयेश को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजना होगा।


सुमित हृदयेश ने कहाँ की हल्द्वानी उनके किये मात्र विधानसभा नही अपितु परिवार है और परिवार के हर सदस्य का वे अच्छे से ख्याल रखेंगे।
खीम सिंह, नंदन सिंह चौहान, महेंद्र, प्रीतम बिष्ट, रोहित कुमार, सुशील डुंगरकोटी,भोपाल बिष्ट, अनिता बिष्ट, शोभा बिष्ट, देवेंद्र तोलिया, राजेन्द्र बिष्ट, संजय आर्य, प्रदीप बिष्ट, सविता गुररानी, कमला सनवाल, राजू रावत, सुरेंद्र नगरकोटी, हरीश बलूटिया, नवीन पांडे, प्रकाश पाठक, ललित परगाई, भास्कर मेहता, बॉबी आर्य, अरविंद मेहता, रवि शर्मा, चेतन पंत, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह नवीन सांगुड़ी, मधु सांगुड़ी, विमला सांगुड़ी, शेरू, नंदू आर्य, पाली, मेघा शर्मा, प्रदीप बिष्ट, मीना शर्मा, दिनेश पांडेय, रीना पंत, कैलाश सिंह, नीलेश गोस्वामी, गौरव बलूटिया आदि ने अलग अलग क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुमित हृदयेश को जनसंपर्क मे सहयोग किया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें