हल्द्वानी: मानवता का मिसाल जानिए कौन पुलिसकर्मी है जिसने अपना खून देकर गैंगस्टर की बचाई जान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पुलिस अपराध रोकने के साथ-साथ मानवता का मिसाल भी पेश करती है इसी के तहत आज नैनीताल पुलिस के एक जवान ने मानवता का मिसाल कायम करते हुए गैंगस्टर को अपना खून देकर उसकी जान बचाई है पुलिसकर्मी के इस कार्य की खूब सराहना की जा रही है ।आमिर हसन पुत्र मो0 जाकिर निवासी नमरा मस्जिद के पास बताया जा रहा है कि इन्द्रनगर थाना बनभूलपुरा नैनीताल को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।

Ad


*पुलिस द्वारा किया गया साहनीय कार्य
उक्त वाद में उपरोक्त अभियुक्त गण गैगस्टर कोर्ट नैनीताल में काफी समय से उपस्थित नहीं हो रहे थे । जिस कारण मा0न्यायालय द्वारा उक्त अभियुक्तो का गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था । वारण्ट की तामिल उ0नि0 अनिल आर्या एवं कानि0 868 सीपी मुन्ना सिहं द्वारा अभियुक्तो को गिरफ्तार कर किया गया था। जिन्हें गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया । जिनका मा0 न्यायालय द्वारा सब जेल हल्द्वानी में दाखिल करने हेतु वारण्ट बनाया, दोनो अभियुक्तो को जेल में दाखिल किये जाने हेतु सब जेल हल्द्वानी ले जाया गया ।

जेल में अभियुक्त फैजान को दाखिल किया गया किन्तु आमिर उपरोक्त को यह कहकर जेल में रखने से इन्कार किया कि अभियुक्त अनिमिया से पीड़ीत है जिसे वेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया *जिसकी देखरेख हेतु कानि0 868 सीपी मुन्ना सिहं को लगाया गया, उपचार के दौरान डॉक्टरो ने अभियुक्त में 4-5 बोतल खून की आवश्यकता बतायी । अभियुक्त की जान बचाने हेतु कोई उपाय न देख एक बोतल खून का0 मुन्ना सिंह द्वारा स्वयं अभि0 को दिया तथा 03 बोतल खून की व्यवस्था अपने निजि परिचितो के माध्यम से करवायी अभियुक्त अभी भी उपचाराधीन है । जिसकी सुरक्षा व देखभाल कानि0 868 सीपी मुन्ना सिहं द्वारा स्वयं किया जा रहा है चूकि कोई भी अभियुक्त यदि न्यायिक अभिरक्षा में होता है तो उसका उपचार जेल की तरफ से निःशुल्क होता है । किन्तु जेल विभाग द्वारा अभियुक्त का जेल में दाखिल नहीं किये जाने के कारण *पुलिस द्वारा स्वयं ही इस कार्य की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली उसका उपचार एवं खून की व्यवस्था की गयी अभियुक्त वर्तमान में उपचाराधीन है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें