हल्द्वानी: तहसील परिसर में वकील के चेंबर में लगी आग भारी नुकसान-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: तहसील परिसर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया आग से चेंबर में रखे हम के अहम दस्तावेज के साथ-साथ स्टांप पेपर सहित करीब ₹400000 का नुकसान का आकलन किया जा रहा है तहसीलदार संजय कुमार ने स्थिति का आंकलन किया।
फायर ब्रिगेड के वाहन ने आग पर काबू पाया वही तहसील के मुख्य कार्यालय पर कोई नुकसान नही हुआ है जबकि मुख्य कार्यालय के समीप कार्य करने वाले वकील अमित चौधरी का चेंबर पूरी तरह जलकर खाक हो गया जिसमें रखे महत्वपूर्ण कागजात आग के भेंट चढ़ गए हैं ।
कुमाऊँ की सबसे पुरानी अंग्रेजो के जमाने की हल्द्वानी तहसील परिसर में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया जिसकी सूचना मिलने पर हल्द्वानी तहसीलदार संजय कुमार ने तत्काल फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जिसके बाद कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया वही तहसील परिसर में कार्यरत वकील अमित चौधरी का चेम्बर आग की भेंट चढ़ गया चेम्बर कार्यालय में रखे सारे दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं
, वही तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार समेत तमाम तहसील कर्मचारी पहुंच भी मौके पर पहुँच गये थे ।
तहसील प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है । वकील अमित चौधरी ने कहा उनके कार्यालय में कई सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जो कि जलकर खाक हो गए हैं, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वही तहसील कार्यालय में किसी भी तरह से कोई नुकसान नही हुआ है सिर्फ आग वकील अमित चौधरी के काउंटर की तरफ लगी है जिसे फायर ब्रिगेड ने समर रहते आग पर काबू पा लिया ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत