हल्द्वानी:कमिश्नर दीपक रावत की छापामारी में फैक्ट्री की खुली पोल,असली के नाम पर नकली माल का खेल

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत हमेशा से अपने बेहतर कार्य शैली और छापामारी के लिए जाने जाते हैं इसी के तहत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत शनिवार को हल्द्वानी के रामपुर रोड में एक फैक्ट्री में छापामारी की जहां अवैध रूप से पेंट बनाए जा रहे थे फिलहाल पूरे मामले में जिला प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया है साथ ही फैक्ट्री समय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.
कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में कुछ लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी की रिहाई से इलाके में एक अवैध फैक्ट्री चल रही है जहां पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो मामला सही पाया गया फैक्ट्री स्वामी द्वारा डिटर्जेंट पाउडर और साबुन बनाने के नाम पर फैक्ट्री लगाई गई थी लेकिन उसमें अवैध रूप से पेंट बनाने का काम चल रहा था. प्रथम दृश्य जांच में पाया गया कि फैक्ट्री के अंदर में भारी मात्रा में पेट के अलावा अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे गए हैं जहां अग्निशमन विभाग का किसी तरह का कोई लाइसेंस नहीं है इसके अलावा फैक्ट्री के अंदर में एक्सपायरी ब्रांडेड कंपनियों की पेंट को लाकर उसकी अवैध तरीके से छोटे पैकिंग में तैयार किया जा रहा था.
जांच पड़ताल में पता चला की फैक्ट्री में भारी मात्रा में तेजाब भी रखा गया हुआ है जो मामला काफी गंभीर है. छापामारी के दौरान पाया गया की फैक्ट्री द्वारा माल बिक्री और खरीद में जीएसटी की चोरी भी की गई है जहां जीएसटी विभाग और अग्निशमन विभाग को मौके पर बुलाकर फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री को पूरी कार्रवाई के बाद सील करने के निर्देश दिया गया है साथ ही अग्निशमन विभाग को निर्देशित किया गया है कि फैक्ट्री में बरामद किए गए ज्वलनशील पदार्थ को सुरक्षित जगह पर रखा जाए.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO