Ram Mandir Darshan:मात्र एक हजार में”रामलला”का दर्शन आना-जाना खाना फ्री जाने कौन दे रहा है ये सुविधा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वहां पर श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है .बीजेपी ने अपने सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से उन सभी लोगों को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था करें, जो लोग भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं.

Ad

रामभक्त अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए बेसब्र हो रहे हैं। लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या में मौजूद हैं. बीजेपी का ‘श्री राम जन्म-भूमि दर्शन’ अभियान शुरू होने जा रहा है इसके तहत हर लोकसभा से 6 हजार भक्तों को रामलला दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा ये अभियान 23 जनवरी से होकर 25 मार्च तक चलेगा।

BJP ने किया 25 हजार श्रद्धालुओं के रहने का इंतजाम

भक्तों को केवल एक हजार रुपये में अयोध्या आने-जाने, रहने-खाने और दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. यदि आप भी भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं, तो आप भी केवल एक हजार रुपये खर्च कर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। बीजेपी ने अपने सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से उन सभी लोगों को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था करें, जो लोग भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं। वहीं, अयोध्या में बीजेपी ने 25 हजार श्रद्धालुओं के रहने का इंतजाम किया हुआ है.


पूरे देश के सभी राज्यों से राम भक्तों को अयोध्या ले जाने के लिए ट्रेनों की भी अलग से व्यवस्था करानी होगी। विश्व हिंदू परिषद अपने स्तर पर लगभग 5000 कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जाकर भगवान राम के दर्शन करने की योजना बना रहा है। भाजपा के एक नेता के मुताबिक 1000 रुपये की राशि केवल इसलिए रखी गई है, जिससे केवल गंभीर लोग ही भगवान राम के दर्शनों के लिए इस योजना का लाभ उठाएं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें