हल्द्वानी: रिलैक्स मूड में प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी और भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का जीत का अपना-अपना दावा-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: लोकसभा चुनाव का मतदान कल समाप्त हो चुका है. ऐसे में अब प्रत्याशी रिलेक्स मोड़ में नजर आ रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों से पूरी अपडेट ले रहे हैं. नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी मतदान संपन्न होने के बाद अब रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं प्रकाश जोशी हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ रिलैक्स में नजर आए जहां कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी गणित करते नजर आए.
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा है कि उन्होंने चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ा है शुरुआत में चुनाव थोड़ी धीमी गति से शुरुआत हुई लेकिन बाद में उनका चुनाव काफी ऊपर उठ गया और इस चुनाव में पार्टी के बड़े पदाधिकारी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव में मेहनत की है और इस चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी देखी गई, लिहाजा कांग्रेस नैनीताल लोकसभा सीट पर अच्छे मतों से जीत दर्ज करेगी.
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में वर्तमान सरकार के खिलाफ पब्लिक में निराशा देखने को मिला जिसका नतीजा है कि लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और आम जनता का चुनाव में सहयोग करने का आभार जाता है.
नैनीताल उधम सिंह नगर लोक सभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अजय
भट्ट ने कहा है कि भले ही मतदान प्रतिशत कम रहा हो, लेकिन लोगों का पूरा रुझान भाजपा के प्रति रहा है। और भाजपा नैनीताल ही नहीं बल्कि सभी लोकसभा सीटों को भारी बहुमत के साथ जीतेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO